>

अज़ीज़ुल-हक़ उमरी — 567

69:9 और फ़िरऔन ने तथा उससे पहले के लोगों ने एवं उलट जाने वाली बस्तियों ने पाप किया।

69:10 उन्होंने अपने पालनहार के रसूल की अवज्ञा की। तो अल्लाह ने उन्हें बड़ी कठोर पकड़ में ले लिया।

69:11 निःसंदेह हमने ही, जब पानी सीमा पार कर गया, तुम्हें नाव[2] में सवार किया।

69:12 ताकि हम उसे तुम्हारे लिए एक (शिक्षाप्रद) यादगार बना दें और (ताकि) याद रखने वाले कान उसे याद रखें।

69:13 फिर जब सूर (नरसिंघा) में एक फूँक मारी जाएगी।

69:14 और धरती तथा पर्वतों को उठाया जाएगा और दोनों को एक ही बार में चूर्ण-विचूर्ण कर दिया जाएगा।[3]

69:15 तो उस दिन घटित होने वाली घटित हो जाएगी।

69:16 तथा आकाश फट जाएगा, तो उस दिन वह कमज़ोर होगा।

69:17 और फ़रिश्ते उसके किनारों पर होंगे तथा उस दिन आपके पालनहार का अर्श (सिंहासन) आठ फ़रिश्ते अपने ऊपर उठाए हुए होंगे।

69:18 उस दिन तुम (अल्लाह के सामने) पेश किए जाओगे। तुम्हारी कोई छिपी हुई बात छिपी नहीं रहेगी।

69:19 फिर जिसे उसका कर्म-पत्र उसके दाएँ हाथ में दिया गिया, तो वह कहेगा : यह लो, मेरा कर्म-पत्र पढ़ो।

69:20 मुझे विश्वास था कि मैं अपने हिसाब से मिलने वाला हूँ।

69:21 चुनाँचे वह आनंदपूर्ण जीवन में होगा।

69:22 एक ऊँची जन्नत में।

69:23 जिसके फल निकट होंगे।

69:24 (उनसे कहा जायेगा :) आनंदपूर्वक खाओ और पियो, उसके बदले जो तुमने बीते दिनों में आगे भेजे।

69:25 और लेकिन जिसे उसका कर्म-पत्र उसके बाएँ हाथ में दिया गया, तो वह कहेगा : ऐ काश! मुझे मेरा कर्म-पत्र न दिया जाता।

69:26 तथा मैं न जानता कि मेरा हिसाब क्या है!

69:27 ऐ काश! वह (मृत्यु) काम तमाम कर देने वाली[4] होती।

69:28 मेरा धन मेरे किसी काम न आया।

69:29 मेरी सत्ता[5] मुझसे जाती रही।

69:30 (आदेश होगा :) उसे पकड़ो और उसके गले में तौक़ डाल दो।

69:31 फिर उसे भड़कती हुई आग में झोंक दो।

69:32 फिर एक ज़ंजीर में, जिसकी लंबाई सत्तर गज़ है, उसे जकड़ दो।

69:33 निःसंदेह वह सबसे महान अल्लाह पर ईमान नहीं रखता था।

69:34 तथा ग़रीब को खाना खिलाने के लिए प्रोत्साहित नहीं करता था।

69:35 अतः आज यहाँ उसका कोई मित्र नहीं है।