अज़ीज़ुल-हक़ उमरी — 534
55:70 उनमें कई अच्छे व्यवहार वाली, खूबसूरत महिलाएं हैं।
55:71 तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?
55:72 हूरें (यानी गोरे बदन, काली आँखों वाली औरतें), जो खेमों में रोकी हुई हैं।
55:73 तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?
55:74 उनसे पहले न तो किसी मनुष्य ने उन्हें छुआ है और न ही किसी जिन्न ने।[7]
55:75 तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?
55:76 वे हरी और उत्कृष्ट एवं अति सुंदर क़ालीनों पर तकिया लगाए होंगे।
55:77 तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?
55:78 बहुत बरकत वाला है आपके पालनहार का नाम, जो बड़ी महिमा और सम्मान वाला है।
56:1 जब घटित होने वाली घटित हो जाएगी।
56:2 उसके घटित होने में कोई झूठ नहीं।
56:3 नीचे करने वाली, ऊपर उठाने वाली।[1]
56:4 जब धरती तेज़ी से हिलाई जाएगी।
56:5 और पर्वत ख़ूब चूर्ण-विचूर्ण कर दिए जाएँगे।
56:6 तो वे बिखरी हुई धूल हो जाएँगे।
56:7 और तुम तीन प्रकार के लोग हो जाओगे।
56:8 तो दाहिने हाथ वाले, क्या ही अच्छे हैं दाहिने हाथ वाले![2]
56:9 और बाएँ हाथ वाले, क्या बुरे हैं बाएँ हाथ वाले!
56:10 और जो पहल करने वाले हैं, वही आगे बढ़ने वाले हैं।
56:11 यही लोग निकट किए हुए हैं।[3]
56:12 नेमत के बाग़ों में।
56:13 पहले लोगों में से एक बहुत बड़ा समूह।
56:14 तथा थोड़े-से पिछले लोगों में से होंगे।
56:15 सोने के तारों से बुने हुए तख़्तों पर।
56:16 उनपर तकिया लगाए आमने-सामने बैठे होंगे।