>

अज़ीज़ुल-हक़ उमरी — 376

26:207 तो उन्हें जो लाभ दिया जाता था, वह उनके किस काम आएगा?

26:208 और हमने किसी बस्ती को विनष्ट नहीं किया, परंतु उसके लिए कई सावधान करने वाले थे।

26:209 याद दिलाने के लिए। और हम अत्याचारी नहीं थे।

26:210 तथा इस (क़ुरआन) को लेकर शैतान नहीं उतरे।

26:211 और न यह उनके योग्य है, और न वे ऐसा कर सकते हैं।

26:212 निःसंदेह वे तो (इसके) सुनने ही से अलग[37] कर दिए गए हैं।

26:213 अतः आप अल्लाह के साथ किसी अन्य पूज्य को न पुकारें, अन्यथा आप दंड पाने वालों में हो जाएँगे।

26:214 और आप अपने निकटतम रिश्तेदारों को डराएँ।[38]

26:215 और ईमान वालों में से जो आपका अनुसरण करे, उसके लिए अपना बाज़ू[39] झुका दें।

26:216 फि यदि वे आपकी अवज्ञा करें, तो आप कह दें कि तुम जो कुछ कर रहे हो उसकी ज़िम्मेदारी से मैं बरी हूँ।

26:217 तथा उस सबपर प्रभुत्वशाली, अत्यंत दयावान् पर भरोसा करें।

26:218 जो आपको देखता है, जब आप खड़े होते हैं।

26:219 और सजदा करने वालों में आपके फिरने को भी।[40]

26:220 निःसंदेह वही सब कुछ सुनने वाला, सब कुछ जानने वाला है।

26:221 क्या मैं आपको बताऊँ कि शैतान किस पर उतरते हैं?

26:222 वे हर बड़े झूठे और बड़े पापी[41] पर उतरते हैं।

26:223 वे सुनी हुई बात को (काहिनों तक) पहुँचा देते हैं, और उनमें से अधिकतर झूठे हैं।

26:224 और कवि लोग, उनके पीछे भटके हुए लोग ही चलते हैं।

26:225 क्या आपने नहीं देखा कि वे प्रत्येक वादी में भटकते फिरते[42] हैं।

26:226 और यह कि निःसंदेह ऐसी बात कहते हैं, जो करते नहीं।

26:227 सिवाय उन (कवियों) के, जो[43] ईमान लाए, और अच्छे कर्म किए और अल्लाह को बहुत याद किया तथा बदला लिया, इसके बाद कि उनके ऊपर ज़ुल्म किया गया। तथा वे लोग, जिन्होंने अत्याचार किया, शीघ्र ही जान लेंगे कि वे किस जगह लौटकर जाएँगे।